मध्य प्रदेश में बारिश का इंतजार
प्रदेश में अब तक मानसून जोर ही नहीं पकड़ पाया है और आने वाले दिनों में भी इसके कमजोर बने रहने के आसार बने हुए है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही बादल बरसे है। इस अवधि में भोपाल में एक मिलीमीटर से कम, इंदौर में एक मिलीमीटर, ग्वालियर में लगभग तीन मिली मीटर और जबलपुर में साढे तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
राज्य में जोरदार बारिश न होने का ही नतीजा है कि अधिकतम तापमान अब भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं। मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बदली छाई रहेगीं, लेकिन कहीं भी जोरदार बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications