नौकरी के लिहाज से छात्रों को तैयार करें : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने मंगलवार को देश के शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को कुशल श्रमिकों बनाया जाए, क्योंकि स्नातकों की प्रतिभा और विभिन्न क्षेत्रों के नियोक्तओं की जरूरतों के बीच मेल नहीं है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन के मौके पर पाटील ने कहा, "उच्च शिक्षा प्राप्त छात्रों में बेमेल कौशल के कारण उनके लिए रोजगार के अवसर घट रहे हैं। इस कमी को दूर किए जाने की आवश्यकता है। और सभी विषयों को समाहित करने वाली बोर्ड आधारित एक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी, अधोसंरचना, पर्यटन, मीडिया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कुशल लोगों की आवश्कता है।
राष्ट्रपति ने देश के शिक्षा संस्थानों के प्रबंधन से भी कहा कि उन्हें अपने प्रशिक्षण के तौर-तरीकों और पाठ्यक्रम में लगातार सुधार करते रहना चाहिए।
राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकाम) द्वारा एक तकनीकी एवं व्यापार कौशल विकास केंद्र की स्थापना के लिए श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को चुने जाने के लिए कॉजेज की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications