बीमारियां फैलने का ख़तरा:यूनिसेफ

डेविड बिल ने बीबीसी ने बात करते हुए कहा, “बारिश जारी है और हमें बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में और बाढ़ आ सकती है और इस से स्थिति गंभीर होगी." उन्होंने आगे कहा, “अपना घर छोड़ कर आने वालों के लिए हम ने ख़ेमों की व्यवस्था की है और पीड़ितों की बहाली में अभी काफी समय लग सकता है."
डेविड बिल ने बताया, “हमें पेट की बीमारी से होने वाली मौतों को रोकने की ज़रूरत हैं और हमारे पास हैज़े के एक मरीज़ की पुष्टि हो चुकी है. यह बीमारी अभी तक सही तौर पर नहीं फैली है और इस समय इसे रोकना होगा." उधर रेड क्रॉस ने कहा है कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुआ विनाश इतना व्यापक है कि अगर अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियाँ मिल कर पाकिस्तान सरकार का साथ दें तो फिर भी संसाधन इतने नहीं हैं.
इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस के पाकिस्तान प्रमुख पास्कल क्यूते ने बीबीसी के रज़ा हमदानी को बताया कि उन की संस्था ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय साहयता के लिए अपील नहीं की है. उन्होंने आगे कहा, “यह इनती बड़ी तबाही है कि हम अभी भी इस का सर्वेक्षण कर रहे हैं और एक बार सर्वेक्षण पूरा हो जाएगा तो इस के बाद की सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करेंगे."












Click it and Unblock the Notifications