राजौरी में चरमपंथियों के साथ मुठभेड़
{image-08 hindi.oneindia.com}बीनू जोशी बीबीसी संवाददाता, जम्मू
भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर के राजौरी ज़िले में हुई एक मुठभेड़ में दो चरमपंथी और सेना का एक जवान मारा गया है. इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर, एक आम नागरिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. सुरक्षाबलों का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी कि चरमपंथियों का एक गुट राजौरी ज़िले के शाहधरा इलाक़े में छुपा हुआ है.
इसके बाद इलाक़े की घेराबंदी कर दी गई और रविवार से ही सुरक्षाबलों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही थी. पुलिस का कहना है कि ये मुठभेड़ अब भी जारी है और इसमें लश्करे तैबा के दो चरमपंथी मारे गए हैं, साथ ही सेना का एक जवान भी मारा गया है. पुलिस के अनुसार भारी बारिश और ख़राब मौसम के कारण इस अभियान में मुश्किलें आ रही हैं.
ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले चरमपंथियों ने एक ऊँचे स्थान से सेना के तीन वाहनों और एक बस को निशाना बनाया था. इस घटना में एक महिला मारी गई थी और दो सैनिकों समेत दस लोग घायल हो गए थे. ग़ौरतलब है कि इस इलाक़े में फिर चरमपंथी गतिविधियाँ हुई हैं, इसके पहले सुरक्षा बलों का कहना था कि इस इलाक़े से चरमपंथियों को भगा दिया गया है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस क्षेत्र में चरमपंथियों ने दोबारा संगठित होना शुरु कर दिया है.












Click it and Unblock the Notifications