मप्र में बस का सफर हुआ महंगा
गौरतलब है कि प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर्स ने यात्री किराए में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। इसी के चलते परिवहन मंत्री जगदीश देवड़ा और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में किराया 18 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर सहमति बनी। बढ़ा हुआ किराया 15 अगस्त से लागू किया जाना प्रस्तावित था।
बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक स्वाधीनता दिवस के कारण उन्होंने 15 अगस्त से किराए में वृद्धि लागू नहीं की थी। इसे सोमवार से लागू कर दिया गया है।
परिवहन आयुक्त एस.एस. लाल ने आईएएनएस को बताया कि बैठक में किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि की सहमति बनी थी। इसका विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications