स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमाओं पर कड़ी चौकसी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों के इर्दगिर्द अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और हवाई अड्डों तथा रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डों पर सघन तलाशी ली जा रही है।
जम्मू हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार शनिवार को केवल एयर इंडिया की उड़ान जम्मू से श्रीनगर गई। सुरक्षा कारणों से निजी कंपनियों की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
उधर निजी विमानन कंपनी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार को कोई बुकिंग नहीं होने से श्रीनगर के लिए कोई उड़ान नहीं थी।
घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैनिक तैनात हैं।
पुलिस ने जम्मू शहर में कई अतिरिक्त जांच चौकियों की स्थापना की है। शहर में आने वाली और बाहर जाने वाली सभी यात्री बसों की सघन तलाशी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications