कश्मीर प्रदर्शन फिर शुरु, युवक की मौत

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा कस्बे में शुक्रवार को कर्फ्यू का उल्लंघन कर प्रदर्शन कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

कुपवाड़ा के त्रेगाम गांव में भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मुदस्सिर अहमद जरगर (21 वर्ष) नाम के एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना में घायल दो अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।" जरगर की मौत के बाद घाटी में 11 जून से शुरू हुई हिंसा में मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 52 हो गई।

पढ़ें कश्मीर की खबरें | जाने देश दुनिया का हाल| मौसम की खबरों के लिए क्लिक करें

सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने शुक्रवार को घाटी के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने और श्रीनगर के पुराने शहर की पथर मस्जिद की ओर जुलूस निकालने का आह्वान किया है।

उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत के धड़े ने भी पुराने शहर की जामा मस्जिद की ओर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। श्रीनगर और घाटी के अन्य प्रमुख शहरों में दुकाने, शैक्षिक संस्थान, बैंक, डाक घर और अन्य कारोबारी संस्थान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन नहीं चले। उत्तरी कश्मीर के बारामूला कस्बे, पुलवामा गांव और पट्टन कस्बे से भी पत्थराव कर रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+