उप्र में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

घटना गाजीपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के समीप की है, जहां शुक्रवार करीब 1.15 बजे वाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गये। मालगाड़ी में चीनी लदी थी और वह बिहार की तरफ जा रही थी।

गाजीपुर के स्टेशन अधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

सिंह के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के कारण डिब्बे पटरी से उतरे। जांच के बाद ही सही कारण सामने आ पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हादसे में रेलमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे ठीक करने में अभी कुछ घंटों का समय लगेगा। उसके बाद ही रेलगाड़ियों का आवागमन शुरू हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक और गार्ड सुरक्षित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+