जामिया मिलिया को 54.2 करोड़ का विशेष अनुदान
नई
दिल्ली। यूजीसी ने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय को 54.2 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान राशि आवंटित की है। id="toptextpromo">विश्वविद्यालय
की समन्वयक सिमी मल्होत्रा ने कहा, "यूजीसी की तरफ से आवंटित की गई अनुदान राशि का उपयोग प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही नए भवनों का निर्माण और पुराने भवनों की मरम्मत में किया जाएगा। छात्रावासों में खाने की अच्छी व्यवस्था की जाएगी और हाई स्पीड सेवा 2 जी और 3 जी उपलब्ध कराने में भी इस राशि को खर्च किया जाएगा।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि अनुदान राशि का उपयोग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाएगा। कक्षाओं में छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल और सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी। मल्होत्रा ने कहा, "यूजीसी की अनुदान राशि का उपयोग छात्रों और शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले जर्नलों की प्रतियां तैयार करने में भी किया जाएगा तथा जामिया के स्कूलों में स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी तथा बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। "











Click it and Unblock the Notifications