लोकसभा में जाति आधारित जनगणना पर हंगामा
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को जाति आधारित जनगणना के मसले पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्य इस संबंध में मंत्री समूह के एक फैसले का विरोध कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यह मुद्दा उठाया। दोनों नेताओं ने मंत्री समूह के फैसले पर आपत्ति जतायी।
वे केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्री समूह द्वारा लिए गए उस फैसले पर आपत्ति व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि जाति आधारित गणना वर्तमान जनगणना अभियान के बायोमेट्रिक चरण में की जा सकती है।
मुलायम ने कहा, "क्या सरकार हमें मूर्ख बना रही है।" इसके साथ ही लालू ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया के पूरा होने में 100 साल लग जाएंगे और इसके बाद भी यह पूरी नहीं होगी।
इस मुद्दे पर जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी मुलायम और लालू के साथ दिखे। उन्होंने इस मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications