हज के लिए तैयारियां पूरी : कृष्णा
राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान कृष्णा ने कहा, "हज की तैयारियां पूरी हैं। यात्रियों के जाने और ठहरने के लिए सुविधाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों का एक दल जेद्दा में हैं। वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगा।"
विदेश मंत्री ने कहा कि इस साल अब तक हज के लिए कुल 1,16,491 आवेदन मिले हैं। हज यात्रियों के जाने और आने के लिए निजी विमानन कंपनियों को भी साथ लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications