लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को विपक्षी सदस्यों ने जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्य जाति आधारित जनगणना पर सरकार की ओर से बयान और चर्चा की मांग करने लगे। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंक-झोंक भी हुई। हंगामा न थमता देख लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications