बिहार में उमस भरी गर्मी से बेहाली
मौसम विभाग के अनुसार पटना में गुरुवार सुबह का तापमान 27़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25़ 4, भागलपुर का 29 तथा पूर्णिया का तापमान 25़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 15़ 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं पूर्णिया में 26़ 4 तथा सुपौल में 34़ 2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे तथा कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications