कुशीनगर सड़क हादसे में 1 की मौत, 19 बच्चे घायल
घटना जिले के हाटा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली बस और मिनी ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। सभी बच्चे किस्तू रजा पब्लिक स्कूल के छात्र थे और छुट्टी के बाद स्कूल बस से घर लौट रहे थे। बस में करीब कुल 30 से 35 बच्चे सवार थे।
हाटा थाना प्रभारी आर. टी. वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सभी 19 गंभीर रूप से घायल बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि तीन-चार बच्चों को हल्की फुल्की खरोंच आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है।
वर्मा ने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक मिनी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications