सुरों में डूबकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे बेंगलुरूवासी
वर्ष 1996 से ही इस संगीत समारोह 'फ्रीडम जैम' का आयोजन हो रहा है। इसके तहत प्रौद्योगिकीय क्षेत्र बेंगलुरू के विभिन्न स्थानों पर इंडिपॉप, रॉक, मेटल, और वीणा प्रस्तुतियां होती हैं।
'फ्रीडम जैम' के आयोजकों में से एक व 'भारत माता नच कुड बाजा' समूह के पी.ए. सिद्धार्थ ने आईएएनएस को बताया, "स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए 13 अगस्त से तीन दिन तक 63 समूह अपनी प्रस्तुतियां देंगे।"
सिद्धार्थ कहते हैं, "प्रत्येक समूह में कलाकारों की संख्या अलग-अलग है। हम हर प्रकार के संगीत का स्वागत करते हैं। हमारा संगीत को हर व्यक्ति तक ले जाने का विचार है।"
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1996 में 'फ्रीडम जैम' समारोह मनाने का निर्णय लिया गया था, तब से अब तक हर साल इस समारोह में हिस्सा लेने वाले कलाकारों की संख्या बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications