विफल नहीं हुई थी भारत-पाक वार्ता : राव

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरुपमा राव ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में पिछले महीने कटुता के साथ खत्म हुई बातचीत विफल नहीं हुई थी।

आकाशवाणी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों देश एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझ सके।

विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच 15 जुलाई को इस्लामाबाद में हुई बैठक का जिक्र करते हुए राव ने कहा, "बातचीत ने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझ बढ़ाने में हमारी मदद की।"

कृष्णा के साथ इस्लामाबाद के दौरे पर गईं राव ने कहा कि आपसी महत्व के मुद्दों के समाधान के लिए भारत सरकार पाकिस्तान की नागरिक सरकार से बातचीत जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, "अगले चरण की वार्ता दिल्ली में होगी और कूटनीतिक रास्तों के जरिए तारीखों का निर्णय लिया जाएगा।"

राव ने पाकिस्तान से मुंबई में 2008 में हुए हमलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि बातचीत के अनुकूल माहौल बनाने के लिए इसकी जरूरत है।

उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने पर चिंता प्रकट की। उन्होंने चेतावनी दी कि बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस पर रोक जरूरी है।

राव ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद जारी है। इसके खिलाफ जरूरी कदम उठाने के लिए हम काफी लंबे समय से उन पर दबाव बनाते रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+