भाखड़ा बांध से पंजाब को बाढ़ का खतरा नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। बांध का जलस्तर अभी भी अधिकतम सीमा से नीचे बह रहा है।

भाखड़ा बांध से ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पेयजल की आपूर्ति की जाती है तथा इसी बांध में बिजली का उत्पादन भी होता है।

बीबीएमबी के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,650.60 फीट तक बना हुआ था जबकि पिछले साल इसी तिथि को जलस्तर 1,591.74 फीट दर्ज किया गया था। बोर्ड के मानकों के मुताबिक भाखड़ा बांध में जलस्तर की अधिकतम सीमा 1,680 फीट है।

बीबीएमबी के प्रमुख ए.बी.अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "पिछले साल की तुलना में इस साल बांध में पानी की आवक बेहतर है। वर्तमान में लगभग 70,000 क्यूसिक पानी भाखड़ा में पहुंच रहा है और चार टारबाइन मशीनें 24 घंटे चलाई जा रही हैं।"

अग्रवाल ने कहा कि यदि यही स्थिति अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी तब जाकर पानी छोड़नें की आवश्यकता पड़ेगी। पानी का जलस्तर 1,670 फीट तक पहुंचने के बाद पानी का स्तर धीर-धीरे बढ़ रहा है जिससे हमारे पास राज्य सरकार को बाढ़ के खतरे के प्रति अलर्ट करने का पर्याप्त समय है, जिससे बाढ़ को रोकने के प्रबंध किए जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+