ब्रिटेन में तीन-चौथाई रोजगार विदेशियों को मिले
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के मुताबिक ब्रिटेन में अप्रैल से जून के बीच तीन महीनों में रोजगारों की संख्या 1,84,000 की वृद्धि के साथ 2.9 करोड़ हो गई है। रोजगार में यह वृद्धि 1989 के बाद की सबसे ज्यादा वृद्धि है। इन रोजगारों में से हालांकि तीन-चौथाई ब्रिटेन से बाहर से आए लोगों को मिले हैं।
'डेली मेल' के मुताबिक माइग्रेशनवॉच यूके के सर एंड्रयू ग्रीन ने कहा, "अप्रवासन के कारण ब्रिटिश लोगों के लिए रोजगारों पर असर पड़ा है।"
उन्होंने कहा, "देश में उपजे रोजगार में से अधिकांश हिस्सा बाहर से आए लोगों को मिला है।"
ओएनएस के मुताबिक इस तिमाही में देश में 1,45,000 रोजगार बाहर से आए लोगों को मिले हैं जबकि ब्रिटेन के लोगों को केवल 41,000 रोजगार मिले हैं।
आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में ब्रिटिश लोगों को मिले रोजगारों की संख्या पिछले साल की इसी तिमाही में मिले रोजगारों से 15,000 कम है।
आव्रजन मंत्री डेमियन ग्रीन ने कहा, "उच्च आर्थिक विकास के लिए कुशल लोगों देश में लाना महत्वपूर्ण है लेकिन अनियमित रूप से बड़ी संख्या में लोगों के आने से सार्वजनिक सेवाओं पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications