अमित शाह की बेल पर टली सुनवाई, कोर्ट नहीं पहुंचे जेठमलानी
अहमदाबाद। शाह के वकील कोर्ट में नहीं पहंचे इसलिए सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में गिरफ्तार किए गए गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह की जमानत याचिका पर सुनवाई 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।
जस्टिस जीके उपाध्याय की अदालत में सुनवाई के लिए लाए जाने पर शाह के वकील मितेश अमीन ने यह कहते हुए सुनवाई स्थगित करने की गुजारिश की कि बचाव पक्ष के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी अदालत में हाजिर होने में असमर्थ हैं।
अमीन ने कहा कि उन्होंने सीबीआई को इस बारे में पहले ही सूचना दे दी थी और उसे इस पर कोई एतराज भी नहीं था। इसके बाद मामले की सुनवाई 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।













Click it and Unblock the Notifications