अंधविश्वासी चाचा ने भतीजी को जिंदा दफनाया
गोंडा। अंधविश्वास और बंद दिमाग हमारे देश की बहुत बड़ी समस्या है। आजादी के इतने सालों बाद भी देश के भोले-भोले, अनपढ़ लोग बाबा या तांत्रिक के कहने पर किसी की जान भी ले लेते हैं। बच्चे अक्सर इस तरह के लोगों का सबसे आसान शिकार होते हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक चाचा ने अपने जीवन में सुख और समृद्धि पाने के लिए अपनी 8 साल की भतीजी को जमीन में जिंदा दफन कर दिया।
मंगलवार सुबह 30 साल के शिव कुमार ने अपनी भतीजी मनऊ को घर से थोड़ी दूर पर स्थित खेत में जिंदा गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पिछले कुछ समय से बेरोजगार कुमार को किसी तांत्रिक ने सलाह दी कि अगर वह किसी छोटी बच्ची की कुर्बानी देगा तो उसके जीवन में समृद्धि आएगी।
पुलिस के मुताबिक कुमार जब बच्ची को जमीन में गाड़ रहा था तभी गांव के एक छोटे बच्चे ने उसे देख लिया और उसी ने बाद में घरवालों से पूरी बात बताई जिसके घटना का खुलासा हो सका।












Click it and Unblock the Notifications