ब्रिटेन में थमी 'फेसबुक' की रफ्तार
लंदन। पूरी दुनिया में इंटरनेट की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट सफलता के झंडे गाड़ रही है। फेसबुक के सर्वाधिक सदस्य अमेरिका के हैं जबकि इंडोनेशिया तीसरे और तुर्की चौथे स्थान पर है। फेसबुक ने जुलाई में अपना 50 करोड़वां सदस्य पंजीकृत किया है।
फेसबुक का नशा ब्रिटेनवासियों पर इस कदर हावी था कि हाल ही में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को चूना लगानी वाली वेबसाइटों में से फेसबुक टॉप पर बताई गयी थी। शोध के मुताबिक लोग अपनी कंपनियों और ऑफिसेज में काम-धाम छोड़ कर फेसबुक जैसी साइट ही खोले बैठे रहते हैं। इससे देश को चूना लगना तो स्वाभाविक ही है।
अब किसी चीज की अति की जाएगी तो उससे मन भी जल्दी उकताएगा। ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही हुआ है। यूं तो फेसबुक ब्रिटेन की दूसरे नंबर की साइट है जहां लोग अपना समय सबसे ज्यादा बिताते हैं। ब्रिटेन में फेसबुक के सदस्यों की संख्या 2.5 करोड़ पहुंच चुकी है। लेकिन कंपनी ने पिछले 6 महीनों में ब्रिटेन में फेसबुक पर समय बिताने वालों की संख्या में गिरावट महसूस की है। दिसंबर 2009 में ब्रिटेन के लोग फेसबुक पर 30 मिनट दे रहे थे जबकि जुलाई 2010 में यह समय 27.36 मिनट रहा। फेसबुक ने 6 महीने में लगभग तीन मिनट की गिरावट रिकॉर्ड की है।












Click it and Unblock the Notifications