यूपी में नकाबपोशों ने बसपा नेता की हत्या की

अंबेडकरनगर। राज्य में कानून और सुशासन का दंभ भरने वाली बसपा के शासन काल में खुद बसपाई ही जब खुलेआम मौत के घाट उतारे जा रहे हों तो ऐसे में आम जनता की जान और माल की क्या हालत होगी , इसका अनुमान लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर रोज अपराधी और हत्यारे मौत का तांडव कर रहे हैं।

पढ़ें - उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी के अंबेडकर नगर जिले में बसपा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले में मंगलवार रात बसपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख 48 साल के सुभाष सिंह की अज्ञात हथियारबंद नकाबपोशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वसायत गांव निवासी सुभाष सिंह बसपा की जिला कमेटी के सदस्य थे। पुलिस अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीने और पीठ में तीन गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कुमार ने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक राजनीतिक रंजिश हत्या का कारण हो सकती है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+