लीला सैमसन बनीं संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रख्यात नर्तकी, लीला सैमसन को मंगलवार को पांच वर्षो के लिए संगीत नाटक अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अकादमी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सैमसन प्रख्यात नर्तकी होने के साथ ही 'कलाक्षेत्र' की निदेशक भी हैं। शास्त्रीय कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध संस्थान कलाक्षेत्र की स्थापना स्व. रुक्मिणी देवी अरुन्दले ने की थी।
सैमसन ने भरतनाट्यम नृत्य की कई समूह और एकल प्रस्तुतियों का संयोजन किया है। उन्होंने 'रिद्म इन जॉय' पुस्तक भी लिखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications