बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
जिले के महरुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बसपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष सिंह (48 वर्ष) की अज्ञात हथियारबंद नकाबपोशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वसायत गांव निवासी सुभाष सिंह बसपा की जिला कमेटी के सदस्य थे।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सीने और पीठ में तीन गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
कुमार ने कहा कि हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) की टीमें लगाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश एक कारण हो सकता है। पूरे मामले की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications