मध्य प्रदेश में तापमान में इजाफा
भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से मध्य प्रदेश में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून कमजोर पड़ने की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 35़ 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 31़.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications