ओबामा ने राज्यों की मदद वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हाउस ने मंगलवार दोपहर को विधेयक को 161 मतों के मुकाबले 247 मतों से पारित कर दिया। सीनेट ने पिछले सप्ताह 39 के मुकाबले 61 मतों से विधेयक को परित किया था।
स्कूलों के खुलने से पहले अध्यापकों की छंटनी रोकने के लिए विधेयक को पारित कराने के उद्देश्य से हाउस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने प्रतिनिधियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच मतदान के लिए बुलाया।
हाउस में विधेयक पर मतदान के पूर्व राष्ट्रपति ने उसे अपना समर्थन दिया।
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अध्यापकों से घिरे ओबामा ने कहा, "हमारे बच्चों को शिक्षित करने वाले या हमारे समाज को सुरक्षित रखने वाले पुरुषों और महिलाओं को जब नौकरियों से निकाले जाने का नोटिस दिया जाए तो हम तटस्थ नहीं रह सकते हैं।"
व्हाइट हाउस का अनुमान है कि इस विधेयक की मदद से करीब 160,000 अध्यापकों की नौकरियां बचेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications