ब्राजील का आश्तियानी को शरण देने का प्रस्ताव
ब्राजीलिया, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की सरकार ने ईरान में पति की हत्या और अश्लीलता के मामले में दोषी करार दी गई महिला सकीनेह मोहम्मदी आश्तियानी को शरण देने का आधिकारिक प्रस्ताव दिया है। आश्तियानी को मौत की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्राजील के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तेहरान में दूतावास के जरिए आश्तियानी को शरण देने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डीसिल्वा ने अनौपचारिक प्रस्ताव दिया था।
ब्राजील के प्रस्ताव पर ईरानी सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। ब्राजील के संबंध ईरान से बेहतर हैं। राष्ट्रपति लूला ईरान पर लगे प्रतिबंधों का हमेशा विरोध करते रहे हैं।
अमेरिका ने भी ईरान से अपील की है कि वह ब्राजील के प्रस्ताव का स्वीकार कर ले। आश्तियानी को पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई गई है। इस सजा पर मानवाधिकार संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications