बैंकों को लाइसेंस देने के लिए नए नियम बनाएगा आरबीआई
आरबीआई ने इस विचार पत्र के जरिए बैंकों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी, हिस्सेदारी की अधिकतम और न्यूनतम सीमा, विदेशी हिस्सेदारी जैसे विभिन्न मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं।
इस विचार पत्र के आधार पर तैयार की जाने वाली नई नियमावली के अनुसार ही नए बैंकों को लाइसेंस दिए जाएंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने 26 फरवरी को अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार निजी क्षेत्र में नए बैंकों को लाइसेंस जारी करेगी।
केंद्रीय बैंक 30 सितंबर तक प्राप्त सुझावों के आधार पर नए नियम तैयार करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications