भोपाल गैस त्रासदी पर अर्जुन सिंह ने चुप्पी तोड़ी
राज्यसभा में भोपाल गैस त्रासदी पर बहस में हिस्सा लेते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, "मैनें निजी तौर पर अधिकारियों को एंडरसन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।"
सिंह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को एंडरसन को गिरफ्तार करने के लिए लिखित आदेश तक जारी किया था।
अर्जुन सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बात करने के लिए जब उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में टेलीफोन किया तब वह दौरे पर गए थे।
सिंह ने कहा कि 6 दिसंबर 1984 को गांधी जब भोपाल के दौरे पर आए थे तो उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।
अर्जुन सिंह ने कहा, "लेकिन राजीव जी ने इस्तीफा लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों को राहत उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications