आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाएंगे दक्षिण के राज्य
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पड्डचेरी के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), अपराध जांच और खुफिया विभाग के अधिकारियों की यहां एक बैठक हुई। इस दौरान जाली नोट, संगठित अपराध और साइबर अपराधों से मिल रही नई चुनौतियों से निपटने के लिए एक खास योजना पर चर्चा हुई।
आंध्र प्रदेश के डीजीपी आर.आर. गिरीश कुमार ने बैठक के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस दौरान राज्यों के बीच किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाया जाए, इसे लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, " हम एक खास मकसद को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं।"
आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि संगठित अपराध को रोकने के लिए बेहतर समन्वय चाहिए।
पुलिस प्रमुखों ने सम्मेलन के दौरान आपराधिक गिरोहों के पर्दाफाश के लिए साधनों और नए उपायों पर चर्चा की जिससे कि शातिर गिरोहों के बारे पुलिस एजेंसियों को जानकरी मिल सके और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई की जा सके।
इसके अलावा खाड़ी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से वीडियो पाइरेसी, मानव तस्करी और अवैध प्रवासन संबंधी गतिविधियों को संचालित करने वाले गिरोहों पर फंदा कसने को लेकर भी चर्चा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications