टोयोटा ने ईरान को वाहनों का निर्यात रोका

'निक्केई बिजनेस डेली' के मुताबिक टोयोटा के ईरान को वाहन निर्यात करने से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होता है लेकिन अमेरिकी सरकार द्वारा ईरान के साथ व्यापार करने वाली विदेशी कंपनियों की निगरानी किए जाने के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।

वर्ष 2008 में टोयोटा ने ईरान को करीब 4,000 वाहनों का निर्यात किया था जबकि वर्ष 2009 में निर्यात किए जाने वाले वाहनों की संख्या घटकर 250 हो गई। इस साल मई महीने तक कंपनी ने ईरान को 230 वाहनों का निर्यात किया है।

टोयोटा के वाहनों का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है लेकिन हाल ही में दुनियाभर से अपने वाहन वापस मंगाने के कारण सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर कंपनी की छवि पर असर पड़ा है जिससे अमेरिका में कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जून में अमेरिकी सरकार ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अपने प्रतिबंध और सख्त कर दिए थे और संयुक्त राष्ट्र ने भी नए प्रतिबंध लगाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+