टेलीकॉम सेशेल्स का अधिग्रहण करेगी भारती एयरटेल
भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अंतर्राष्ट्रीय) मनोज कोहली ने कहा, "टेलीकॉम सेशेल्स के पास 3जी नेटवर्क सहित विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा है। इससे कंपनी को अफ्रीका में अपनी दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
कंपनी इससे पहले अफ्रीका में कुवैत की कंपनी जेन टेलीकॉम की संपत्तियों का 10.7 अरब डॉलर की लागत से अधिग्रहण कर चुकी है।
इस अधिग्रहण के बाद भारती एयरटेल की अफ्रीका के 16 देशों सहित कुल 19 देशों में पहुंच हो जाएगी।
भारती एयरटेल बांग्लादेश की वारिद टेलीकॉम में बहुमत हिस्सेदारी खरीद चुकी है। कंपनी श्रीलंका में भी अपनी सेवाएं दे रही है।
टेलीकॉम सेशेल्स ने 1998 में कारोबार की शुरूआत की थी और यह 3 जी सेवाएं भी उपलब्ध करा रही है।
इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications