चीन में मलबे में दबा व्यक्ति जीवित मिला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार झोक्यू शहर में फुकसिंग होटल के मलबे में फंसे वांग डियानलान को बुधवार सुबह नौ बजे 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। होटल रविवार रात से शुरू हुए भयंकर भूस्खलन की चपेट में आ गया था। वांग सूखे नूडल्स खाकर जीवित रहा।
गौरतलब है कि तिब्बती स्वायत्त गन्नान प्रांत के झोक्यू काउंटी में रविवार रात से शुरू हुई बारिश और भूस्खलन की वजह से कम से कम 702 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,042 लापता हैं। भूस्खलन में 45,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications