दंतेवाड़ा नरसंहार में शामिल रहे 3 नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. आर. पी. कल्लौरी ने आईएएनएस से कहा, "दंतेवाड़ा के जंगल में विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ)के कोया कमांडो दस्ते ने नक्सलियों के एक हथियार बंद दल का घेराव किया था। उनकी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए। ये तीनों छह अप्रैल को हुए नरसंहार में शामिल थे हम कई हफ्तों से इनकी तलाश कर रहे थे।"

उन्होंने कहा कि कई अन्य नक्सली गोलीबारी में घायल हुए हैं जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए।

कल्लौरी ने कहा, "मौके से कार्बाइन और बंदूकों समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।"

नक्सलियों के और शवों की तलाश के लिए पुलिस इलाके की छान-बीन कर रही है।

यह मुठभेड़ उसी जगह पर हुई है जहां छह अप्रैल को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हमला किया था।

छत्तीसगढ़ नक्सलियों की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। पिछले तीन साल में नक्सलियों ने प्रदेश में 1,948 हमले किए हैं जिनमें 418 नागरिक और 75 विशेष पुलिस अधिकारियों सहित 435 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+