समुद्री जलस्तर की निगरानी के लिए भारत उपग्रह छोड़ेगा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। समुद्री जलस्तर पर निगरानी के लिए भारत फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर एक उपग्रह छोड़ेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

इस उपग्रह का नाम सरल होगा जो समुद्री सतह की ऊंचाइयों का अध्ययन करने के लिए एक आल्टीमीटर (अल्टीका) और एक अरगोस पेलोड साथ ले जाएगा। अरगोस पेलोड आंकड़ों को इकट्ठा करने का उपग्रह-आधारित प्लेटफार्म है।

चव्हाण ने कहा, "यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांसीसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी (एफएनएसए) की संयुक्त परियोजना है। अल्टीका और अरगोस के निर्माण और आपूर्ति की जिम्मेदारी एफएनएसए की है। उपग्रह के निर्माण और उसे छोड़ने की जिम्मेदारी इसरो की होगी।"

मंत्री ने बताया कि 2011 में उपग्रह को छोड़े जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+