इलाहाबाद में छात्रों ने आगजनी और तोड़फोड़ की

यहां के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 'युनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' के उग्र छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को अपने साथी संजय कुमार की मौत का जिम्मेदार करार देते हुए जमकर हंगामा किया।

बी.टेक (चतुर्थ वर्ष) के छात्र संजय कुमार की पिछले कुछ समय से तबियत ठीक नहीं थी। पैर के घाव में संक्रमण के चलते मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। छात्रों का आरोप है कि तबियत ठीक न होने के कारण संजय ने कॉलेज को कई बार छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उसे छुट्टी नहीं दी और नियमित कक्षा में उपस्थित रहने का दबाव डाला जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ कर पथराव किया। छात्रों ने कॉलेज की तीन बसों और व अन्य कई निजी वाहनों को फूंक दिया। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि हालात तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से काबू में हैं। कॉलेज और आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सेठ ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य को हटाने के साथ-साथ छात्रों की मांग है कि कॉलेज प्रशासन मृतक छात्र के परिजनों को पूरी फीस वापस करे और मुआवजा दे। संजय अंबेडकर नगर जिले के रहने वाला था और कॉलेज से निकट एक निजी लॉज में रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+