'बंदरगाह बंद होने से ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं होगी'
कंपनियों का कहना है कि उनके पास तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पाइपलाइन के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
भारत पेट्रोलियम के एक प्रवक्ता ने कहा, "भारत पेट्रोलियम के लिए फिलहाल कुछ दिनों तक यह समस्या नहीं है क्योंकि हम मुंबई हाई से पाइपलाइन के जरिए तेल की आपूर्ति कर रहे हैं।"
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी अपने भंडारों से पाइपलाइन के जरिए तेल की आपूर्ति सुनिश्चित होने की बात कही।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ मंगलवार को हुई एक बैठक में बंदरगाह अधिकारियों ने कहा कि यातायात के लिए समुद्री रास्ते को इस सप्ताह के अंत तक साफ कर लिया जाएगा।
मुंबई तट के करीब सात अगस्त को दो जहाजों की टक्कर के कारण उथले समुद्र में कंटेनर गिरने और तेल रिसाव होने से यहां के बंदरगाहों पर जहाजों का परिवहन पूरी तरह बंद हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications