सियारों ने 40 से ज्यादा को जख्मी किया
बक्सर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात सियारों ने 40 से ज्यादा लोगों को जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत है।
पुलिस के अनुसार गंगा तट पर बसे साहीपुर गांव में रात को चार-पांच सियार घुस आए और उन्होंने एक बाद एक कई लोगों को काट लिया। बाद में गांववालों ने मिलकर सियारों को भगाया।
औद्योगिक थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बुधवार को बताया कि इस घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications