भारती एयरटेल का मुनाफा 32 प्रतिशत घटा

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,682 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,475 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 17 प्रतिशत बढ़कर 12,231 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 10,414 करोड़ रुपये थी। कंपनी के इन परिणामों में अफ्रीका में कंपनी के हाल के 23 दिनों का कारोबार भी शामिल है।

जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी के बाद जून में भारती एयरटेल ग्राहकों की संख्या के मामले में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई।

समूह के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने एक बयान में कहा, "पहली तिमाही में कंपनी ने 15 अफ्रीकी देशों में जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी सफलतापूर्वक संपन्न की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+