चीन में भूस्खलन प्रभावितों के पुनर्वास की त्रिस्तरीय योजना
झोउकू काउंटी में रविवार आधी रात हुए भूस्खलन के चलते 45,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 3,010 वर्ग किलोमीटर में फैले झोउकू की आबादी करीब 134,700 है जिसमें 33 फीसदी तिब्बती हैं।
समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' के अनुसार नागरिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पहले चरण में लोगों को अस्थायी आश्रय मुहैया कराया जाएगा। दूसरे चरण में कामचलाऊ पुनर्वास की योजना है जबकि तीसरे चरण में घरों का पुनर्निमाण करके लोगों को उनके नए घरों में भेजा जाएगा।
राहत कार्यो के लिए वित्त मंत्रालय ने 50 करोड़ युआन (7.3 करोड़ डॉलर) की राशि आवंटित की है।
मंत्रालय की तरफ से झोउकू के लिए 7,000 तम्बू, 21,400 रजाइयां, 5000 फोल्डिंग बेड और 5,000 स्लीपिंग बैग भिजवाए गए हैं। चीन रेडक्रॉस सोसाइटी ने भी करीब 60 लाख युआन की राहत सामग्री भेजी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications