झारखण्ड में 5 पुलिस अधिकारी बर्खास्त
गृह विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार बर्खास्त अधिकारियों में चार पुलिस उपाधीक्षक ओहदे के थे। सतर्कता ब्यूरो ने जांच के दौरान पाया कि इनकी नियुक्ति गलत तरीके से हुई।
बर्खास्त अधिकारियों में राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, शिवेंद्र, हरिहर सिंह मुंडा और रवि कुमार कुजूर शामिल हैं।
राधा प्रेम किशोर झारखण्ड कांग्रेस प्रवक्ता राधा कृष्ण किशोर के भाई हैं जबकि मुकेश कुमार महतो पूर्व उप मुख्यमंत्री और ऑल झारखण्ड स्टूटेंड्स यूनियन के अध्यक्ष सुदेश महतो के भाई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले चार अगस्त को इसी आरोप में सरकार ने नौ प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications