उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को एक 41 वर्षीय महिला की जांच के दौरान एच1एन1 से प्रभावित होने की पुष्टि की गई थी। उसे सम्बलपुर जिले के बुर्ला शहर में वीर सुरेंद्र साई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
एक अन्य महिला की मौत मंगलवार रात को एक निजी अस्पताल में हो गई। इस 27 वर्षीय महिला का पांच अगस्त से इलाज चल रहा था।
अधिकारी ने बताया कि पिछले तीच सप्ताह के दौरान तीन लोगों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है जिनका भुवनेश्वर और कटक में इलाज चल रहा है। इन मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications