ब्रिटेन में न्याय विभाग के 15,000 कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा

न्याय मंत्रालय की वित्त महानिदेशक एन बेस्ली ने कहा, "यह बहुत कम होगा कि कर्मचारियों की संख्या पर विचार किए बिना हम संगठन को प्रभावी तरीके से संचालित नहीं कर सकेंगे।"

यूनियनों को आशंका है कि 15,000 नौकरियां कम हो सकती हैं क्योंकि विभाग के नौ अरब पाउंड के बजट में कटौती हुई है। समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार पब्लिक एंड कमर्शियल सर्विसिज (पीसीएस) के एक पत्र के सार्वजनिक होने के बाद नौकरियों में कटौती का पता लगा।

पत्र में बेस्ली ने कहा कि विभाग वित्त मंत्रालय से चर्चा कर रहा है और अन्य ब्योरे का अभी खुलासा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट करीब नौ अरब पाउंड का है और दो अरब पाउंड की बचत का अत्यधिक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया गया है। बजट की करीब चार अरब राशि वेतन और अन्य मदों में खर्च होती है, कर्मचारियों की संख्या पर विचार किए बिना यह बचत संभव नहीं है।

यूनियन को आशंका है कि न्याय विभाग के 80,000 कर्मचारियों में से 15,000 की नौकरियों के जाने का खतरा है।

न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "सभी विभागों की तरह हमसे भी गठबंधन सरकार के घाटा कम करने की योजना के अनुसार 25 से 40 प्रतिशत बचत करने को कहा गया है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा हो रही है। अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। व्यय समीक्षा के परिणामों की घोषणा 20 अक्टूबर को होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+