ट्विटर पर अमिताभ के प्रोफाइल की नकल
अमिताभ ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा, "ट्विटर पर मेरे नाम से एक एकाउंट बनाया गया है। बनाने वाले ने मेरी उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसे मैंने अपने प्रोफाइल में लगाया है। दोनों प्रोफाइल एक जैसे दिखते हैं।"
वैसे बिग बी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले ने इस बारे में अमिताभ को जानकारी भी दी। उसने ट्विटर पर अमिताभ को भेजे संदेश में कहा, "सर, मैंने आपकी नकल की है। अगर आप मेरे प्रोफाइल को देखेंगे और पोस्ट पढ़ेंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।"
अमिताभ ने इस बारे में कहा, "मेरे जैसा प्रोफाइल बनाने वाले ने मुझे खुद इस बारे में बताया। उसने पूरी निष्पक्षता दिखाई है। यह अच्छी बात है।"
गौरतलब है कि अमिताभ के नाम से बने इस फर्जी प्रोफाइल को फॉलो करने वालों की संख्या भी 1,000 को पार कर गई है। दूसरी ओर अमिताभ के असली प्रोफाइल को फॉलो करने वालों की तादात तीन लाख से अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications