बिहार में निर्वाचन आयोग का दल करेगा तैयारियों की समीक्षा
निर्वाचन विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी प्रमंडल आयुक्तों, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), पुलिस उप महानिरीक्षकों (डीआईजी), जिलाधिकारियों एवं आरक्षी अधीक्षकों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेगा और आगे की रणनीति तय करेगा।
निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयेाग इस दौरान मतदाता पहचान पत्र की तैयारियों की भी जानकारी लेगा और समीक्षा करेगा। सूत्रों के मुताबिक दल के लौटने के बाद दिल्ली में आयेाग की एक बैठक होगी। उसके बाद बिहार में विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा होगी।
गौरतलब है कि आयोग का दल रविवार शाम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications