चीन में भूस्खलन, 96 मरे, हजारों लापता (लीड-2)
बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर गानसू प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 96 लोग मारे गए और 2,000 लापता हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गैनन तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र काउंटी के अधिकारी माओ शेंगवू ने बताया कि भूस्खलन की घटनाएं झोउकू शहर में स्थानीय समयानुसार 12 बजे हुईं। अब तक कुल 96लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 2,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 680 लोगों को बैलोंग नदी से बचाया गया है।
काउंटी के प्रमुख दिएमुजियांगतेंग ने बताया, "मूसलाधार बारिश शनिवार रात 10 बजे के करीब आरंभ हुई थी। इसके बाद भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कई लोग दब गए। लोगों तक पहुंचने में मुश्किल आ रही है।"
गानसू प्रांत में आई बाढ़ की वजह से लगभग 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश का काम शुरू हो गया है।
बैलोंग नदी के निकट रहने वाले एक स्थानीय निवासी ली तियांकुई ने कहा, "लोग अपने परिजनों और दोस्तों की खरियत जानने में लगे हैं।"
इस बीच चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ प्रभावित इलाके में पहुंच रहे हैं। झोउकू काउंटी में की आबादी 134,7000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications