मुंबई बंदरगाह पर दो जहाजों की टक्कर

Mumbai
मुंबई। मुंबई बंदरगाह पर शनिवार की सुबह पनामा के दो मालवाहक जहाजों के आपस में टकराने से हुए एक हादसे में भारतीय तटरक्षक बल ने सभी 33 नाविकों को बचा लिया।

भारतीय तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि सामान से लदे हुए दो जहाज एमवी खलिजा-3 और एमएससी चित्रा में उस समय टक्कर हुई जब पहला जहाज मुंबई के 'जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट' (जेएनपीटी) पर लंगर डालने का प्रयास कर रहा था और दूसरा जहाज वहां से बाहर आ रहा था। सुबह 9.45 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।

दोनों ही जहाज कम से कम 200 मीटर लंबाई के थे। टक्कर के कारण दोनों ही जहाज मुड़ गए। बंदरगाह और तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया था। दुर्घटना की खबर मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल अपने जहाज आईसीजी कमला देवी के साथ राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंच गया।

दोनों जहाजों के सभी 33 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। दोनों जहाजों में नौपरिवहन संबंधी त्रुटि को दुर्घटना की प्राथमिक वजह माना जा रहा है लेकिन इसकी जांच होना बाकी है। मुंबई बंदरगाह अधिकारियों के अलावा नौवहन महानिदेशालय इसकी जांच करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+