नंदी पर हमले के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
इलाहबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी पर बम हमले के एक और फरार आरोपी मनोज पांडेय ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
पांडेय पर प्रशासन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पांडेय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए शुक्रवार को इलाहाबाद के सीजेएम अब्दुल जमीरी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पांडेय मंत्री को बम से उड़ाने के षडयंत्र में शामिल था। मंत्री पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता एवं इलाहाबाद के चाका से ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा सहित 9 अरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
12 जुलाई को नंदी पर किए गए बम हमले में नंदी सहित पांच लोग घायल हुए थे जिसमें राकेश मालवीय नामक व्यक्ति के मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गम्भीर रूप से घायल इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विजय प्रताप सिंह ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।













Click it and Unblock the Notifications