बिहार में पुलिस की गोली से कांवड़िया घायल
पुलिस के अनुसार शेखपुरा-जमुई मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस दल पर भी पथराव किया। इससे पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे एक कांवड़िया घायल हो गया।
घायल कांवड़िया नर्मदा गौड़ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications