भोपाल गैस पीड़ितों को 3058.44 करोड़ रुपये आवंटित
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने बताया कि भोपाल गैस त्रासदी (दावों का निस्तारण) अधिनियम, 1985 के अधीन स्थापित भोपाल गैस पीड़ित कल्याण आयुक्त कार्यालय ने भोपाल गैस पीड़ितों को 3058.44 करोड़ रुपये वास्तविक मुआवजे के रूप में प्रदान किए गए।
जेना ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि इनमें से 1548.56 करोड़ रुपये 574.375 मूल दावेदारों को मुआवजे के तौर पर दिए गए थे और 1509.88 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर दिए गए। इनमें से 562640 दावेदारों को 1 : 1 यथानुपात भुगतान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications